{"_id":"698d5a1154c6912af40d7830","slug":"darbhanga-road-accident-three-friends-died-together-mourning-spread-village-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एक साथ बुझ गईं तीन जिंदगियां! सड़क हादसे ने छीन ली बचपन के दोस्तों की सांसें, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एक साथ बुझ गईं तीन जिंदगियां! सड़क हादसे ने छीन ली बचपन के दोस्तों की सांसें, मचा कोहराम
Thu, 12 Feb 2026 10:11 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:11 AM IST
सार
दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के अखतबारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की एक साथ मौत हो गई। तीनों दोस्त बाइक से बिरौल बाजार जा रहे थे, तभी सहरसा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिरौल थाना क्षेत्र के अखतबारा गांव में तीन युवकों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। तीनों के घरों में गहरा सन्नाटा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग बस यही कह रहे हैं कि तीनों हमेशा साथ रहते थे, साथ खेलते-कूदते थे और आज एक साथ ही दुनिया छोड़ गए। बताया जाता है कि तीनों बचपन से ही गहरे दोस्त थे और हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे। देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में तीनों की जान चली गई। तीनों मृतकों की मां अपने बेटों का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान अखतबारा गांव निवासी कैलाश सहनी के बेटे अंकित सहनी, राजेश सहनी के बेटे विवेक सहनी और श्री सहनी के बेटे पंकज सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। तीनों आपस में रिश्तेदार भी थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि शाम को घर से निकलना उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
विज्ञापन
मृतक विवेक सहनी के पिता राजेश सहनी ने बताया कि उनका बेटा शाम को बाइक से घर से निकला था। तीनों दोस्त क्रिकेट खेलने के बाद डीजे का स्पीकर बनवाने के लिए बिरौल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सहरसा जाने वाली सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने दी थी जानकारी
उन्होंने बताया कि बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने फोन कर घटना की जानकारी दी और पीएचसी बुलाया। जब वे वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। राजेश सहनी ने कहा कि तीनों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे और बचपन से गहरे दोस्त थे। साथ खाना-पीना, साथ खेलना और हर वक्त साथ रहना उनकी आदत थी। तीनों की मौत से उनका पूरा परिवार टूट चुका है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।