{"_id":"6702acedd599857ad80a6ba4","slug":"darbhanga-retired-teacher-accused-of-indecent-behaviour-assault-on-working-woman-incident-captured-on-cctv-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रिटायर्ड शिक्षक पर कामकाजी महिला से अश्लील हरकत और मारपीट का करने आरोप, घटना CCTV में कैद, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रिटायर्ड शिक्षक पर कामकाजी महिला से अश्लील हरकत और मारपीट का करने आरोप, घटना CCTV में कैद, FIR दर्ज
Sun, 06 Oct 2024 09:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:00 PM IST
सार
Darbhanga News: दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि महिला की शिकायत पर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के खिलाफ कामकाजी महिला के साथ अश्लील हरकत करने और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक ने न सिर्फ उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि पैसे का लालच देकर उसके साथ गलत संबंध बनाने का भी प्रस्ताव दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शारीरिक रूप से परेशान किया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी ने दिया अश्लील प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक, घटना 20 सितंबर की बताई जा रही है। सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी ड्यूटी कर रही थी, तब रिटायर्ड शिक्षक दुकान पर आया और खरीदारी के बाद भुगतान के दौरान महिला का हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी शिक्षक ने उसे पैसे का लालच देकर रात बिताने का प्रस्ताव दिया। महिला ने इस अश्लील प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला का फोन छीनने का प्रयास किया, जब वह अपने मालिक को घटना की जानकारी देने के लिए फोन कर रही थी।
विज्ञापन
घटना CCTV में कैद
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें महिला आरोपी से बचने की कोशिश करती नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शिक्षक माफी मांगते हुए कभी कान पकड़ता है, तो कभी महिला के पैर पकड़ने की कोशिश करता है। महिला ने तुरंत अपने मालिक और आस-पास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद मौके पर पंचायत की गई और मामला वहीं सुलझा दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक की बेटी ने किया हंगामा
पंचायत के बाद आरोपी शिक्षक की बेटी दुकान पर आई और महिला से बदसलूकी करते हुए उसे अपने पिता को बदनाम करने का आरोप लगाया। उसने धमकी दी कि वह महिला को बर्बाद कर देगी। इसके बाद, जब महिला अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी, तो रास्ते में फिर से उससे मारपीट की गई। इस मारपीट में महिला का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया।
मामले में एफआईआर दर्ज
दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की पुष्टि कर बताया कि महिला की शिकायत पर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पीड़ित महिला की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।