फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Young man left girl after getting her pregnant on pretext of marriage, FIR registered

Bihar News: शादी का वादा कर दुष्कर्म, फिर गर्भपात कराने ले गया परिवार; पीड़िता को छोड़ गहने लेकर भागा युवक

Wed, 06 Mar 2024 01:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:06 PM IST
सार

Darbhanga Hindi News: पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक मेरी बेटी को यज्ञ में ले गया और मेरी बेटी से दुष्कर्म किया। फिर मेरी बेटी को लेकर कोलकाता भाग गया। उसके बाद चार दिन वहां रखा फिर झंझारपुर में लाकर छोड़ दिया। अब मैं न्यायालय के पास न्याय की उम्मीद लेकर आई हूं।

विज्ञापन
Darbhanga News: Young man left girl after getting her pregnant on pretext of marriage, FIR registered
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को एक युवक द्वारा शादी झांसा कर गर्भवती किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसको शादी करने के बहाने कोलकाता ले गया। वहां दो दिन रखने बाद फिर मधुबनी जिले के झंझारपुर ले गया। वहां वह मुझे एक कमरे में छोड़कर मेरे जेवरात लेकर फरार हो गया। इसके बाद थक-हार कर 24 वर्षीय युवती ने थाना से लेकर बिरौल न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


अब बिरौल न्यायालय ने घनश्यामपुर थाना पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता ने बिरौल थाने को दिए आवेदन में चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें बालकृष्ण झा सहित उसके पिता शंभूनाथ झा, मां रेणु देवी और बहन संगीता देवी नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब फरियाद करने बिरौल थाना गई तो प्राथिमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने बिरौल व्यवहार न्यायालय में परिवाद याचिका दायर कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में प्राथिमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरौल न्यायालय में की गई परिवाद याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक वर्ष पहले एक आयोजन के दौरान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव निवासी बालकृष्ण झा से परिचय हुआ था। इस दौरान हम दोनों को प्रेम हो गया। इस बीच युवक शादी का झांसा देकर मेरे साथ संबंध बनाने लगा, जिससे मैं गर्भवती हो गई। वह लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि बीते माह 24 फरवरी को उसके पिता शंभूनाथ झा शादी कराए जाने की बात कहकर मुझे कोलकाता ले गए। उसके दो दिन बाद पुन: सभी लोग 26 फरवरी को झंझारपुर में शादी होने की बात बताकर वापस चले आए। झंझारपुर पहुंचने पर करीब आठ बजे रात में एक कमरे में छोड़कर वे लोग मेरे जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके बाद मैंने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
 
पीड़िता ने आगे बताया कि मई 2023 में हुए एक यज्ञ में हमारी मुलाकात बालकृष्ण झा से हुई थी। उसके बाद फोन पर बातचीत होने लगा। बात बढ़ते-बढ़ते वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बात की जानकारी मेरे मां को मिली तो मेरी मां ने उसके पिता शंभूनाथ झा से बात की। उसके बाद उसके अभिभावकों ने कहा कि आप कोलकाता चले जाइए, जहां मेरी बेटी संगीता रहती है। वहीं जाकर शादी विवाह कर लीजिए। फिर वहां जाने पर उन लोगों ने कहा कि गांव चलो, वहां शादी की जाएगी। वहां से फिर मुझे झंझारपुर ले गए। फिर वहां शादी करने की बात कही, लेकिन नहीं की।

पीड़िता ने बताया कि फिर दो दिन बाद वे लोग मुझे डॉक्टर को दिखाने ले गए। जहां अबॉर्शन कराने की बात की गई। लेकिन डॉक्टर ने अबॉर्शन करने से इनकार कर दिया। साथ ही डॉक्टर ने कहा कि आठ महीने का बच्चा है, ऐसा करने पर मैं जेल जा सकता हूं। इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगा। इसके बाद बालकृष्ण झा मुझे छोड़कर वहां से भाग गया। मेरे पास उसका कोई नंबर नहीं था और न ही कोई नंबर याद था। फिर मैंने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी और वह मुझे अपने घर ले गई।

 
वहीं, इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक मेरी बेटी को यज्ञ में ले गया और मेरी बेटी से दुष्कर्म किया। फिर मेरी बेटी को लेकर कोलकाता भाग गया। उसके बाद चार दिन वहां रखा फिर झंझारपुर में लाकर छोड़ दिया। अब मैं न्यायालय के पास न्याय की उम्मीद लेकर आई हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed