फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Female laborer trapped in a mixer machine died, head separated from body

Bihar News: दरभंगा में ढलाई के दौरान मिक्सचर मशीन में फंसी महिला मजदूर की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

Sun, 08 Sep 2024 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 09:07 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में छात्रावास निर्माण स्थल पर ढलाई के दौरान एक महिला मजदूर का सिर मिक्सचर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार ने संवेदक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
 

विज्ञापन
Darbhanga News: Female laborer trapped in a mixer machine died, head separated from body
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बिरौल थानाक्षेत्र स्थित बिरौल पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला मजदूर की मिक्सचर मशीन में फंसने से मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब एक 100 बेड वाले छात्रावास की छत की ढलाई का काम चल रहा था। मृतक महिला की पहचान रसीदा खातून (32) के रूप में हुई है, जो कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के गौड़ा गांव की निवासी थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रसीदा खातून पिछले पांच महीने से छात्रावास के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। वह गिट्टी को तगाड़ी में लेकर मिक्सचर मशीन के टब में डाल रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया, जिससे उसका सिर मिक्सचर के टब में अटक गया। हालांकि अन्य मजदूरों ने तुरंत मशीन को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक रसीदा की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद महिला का सिर काफी देर तक मशीन में ही फंसा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पीछे तीन बेटों और एक बेटी को छोड़ गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब थी और उसका पति डेढ़ महीने पहले ही मजदूरी से घर लौटा था। महिला के भैसुर मो. अनवर ने संवेदक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने संवेदक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर पुअनि रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में महिला के शव को मशीन से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और मजदूरों के बीच सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed