फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: DMCH junior doctor misbehaved with; 3 youths abused and threatened him while parking his car

Bihar News: DMCH के जूनियर डॉक्टर के साथ बदसलूकी; गाड़ी पार्किंग के दौरान तीन युवकों ने की गाली-गलौज, दी धमकी

Wed, 06 Nov 2024 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

Darbhanga News: DMCH के जूनियर डॉक्टर के साथ बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने गाड़ी पार्किंग के दौरान डॉकक्टर से गाली-गलौज की और धमकी देकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Darbhanga News: DMCH junior doctor misbehaved with; 3 youths abused and threatened him while parking his car
घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (DMCH) के इमरजेंसी विभाग में तैनात एक जूनियर डॉक्टर के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब 9:45 बजे की बताई जा रही है। डॉक्टर अपनी कार पार्क करने की कोशिश कर रहे थे, जब तीन युवकों ने हॉर्न बजाकर उन्हें टोका और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। डॉक्टर द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश का माहौल है और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।

विज्ञापन

 
कॉलर पकड़कर डॉक्टर को कार से खींचा
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि वह DMCH में इमरजेंसी ड्यूटी पर रात को पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी कार पार्क करने लगे, बाइक सवार तीन युवकों ने बार-बार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। जब डॉक्टर ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, तो युवकों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। डॉक्टर के विरोध करने पर तीनों युवक गायनी विभाग की ओर भाग गए। इसके बाद डॉक्टर ने उनका पीछा किया, लेकिन तभी युवकों ने न्यू सर्जिकल भवन के सामने डॉक्टर को घेर लिया और कॉलर पकड़कर कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। मौके पर कुछ लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने घटना को लेकर जताया आक्रोश
DMCH के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी न मिलने की बात कही है, जबकि पीड़ित डॉक्टर ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में डीएमसीएच के डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जेडीए (जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन) की बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और परिसर में पीसीआर वैन तैनात करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जा रहा है, जिससे डॉक्टरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। हालांकि, रात में खोजबीन के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि डॉक्टरों ने जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed