फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: 3 policemen suspended together in case of releasing a warrantee after taking money

Bihar Police: एक जुर्म के आरोप में एक साथ निलंबित हो गए तीन पुलिसकर्मी; महज तीन हजार रुपये ने करा दी ऐसी फजीहत

Sun, 21 Jul 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 06:18 PM IST
सार

Darbhanga News: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों पर फरार वारंटी को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप था। इसकी विस्तृत जांच थानाध्यक्ष द्वारा करने के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Darbhanga News: 3 policemen suspended together in case of releasing a warrantee after taking money
डायल 112 टीम के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार वारंटी को तीन हजार रुपये घूस लेकर छोड़ने के मामले में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा होगा। इस मामले को लेकर केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से शिकायत की थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर निवासी अमरनाथ पासवान के बेटे राजा पासवान के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। इस मामले में डायल 112 टीम वारंटी को कोर्ट लेकर जा रही थी। इस दौरान 19 जुलाई को डायल 112 पर प्रतिनियुक्त सिपाही अनन्य कुमार, रवीन्द्र कुमार सिंह और नीतू कुमारी ने आरोपी राजा पासवान से तीन हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। इस मामले में सिमरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य पदाधिकारियों से की थी। इसी मामले को लेकर एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

 
इसी मामले को लेकर बीते दिन केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने सिमरी थाने पर खुद से जाकर थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी से इस मामले की शिकायत की थी। विधायक ने थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी से इस संबंध में पूछा और मोबाइल फोन से एसएसपी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए आरोपित को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि बिरदीपुर निवासी वारंटी राजा पासवान को सिमरी पुलिस ने गिरफ्तार कर रास्ते में कथित रूप से रुपये लेकर छोड़ दिया गया था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा को दी थी। पता चला कि डायल 112 वाले वाहन पर ड्यूटी पर तैनात जमादार अनन्य कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों पर फरार वारंटी को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप था। इसकी विस्तृत जांच थानाध्यक्ष द्वारा करने के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed