फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: In-laws threw out newly married woman from house after she met her lover, now lover also left her

Love Affair: नव विवाहिता को प्रेमी से मिलते देख ससुराल वालों ने घर से निकाला, अब आशिक ने भी छोड़ा; जानें मामला

Mon, 27 May 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 02:03 PM IST
सार

Casteism in Bihar: एक महीने पहले ब्याही गई युवती को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसकी वजह बना युवती का प्रेमी से मेल-मिलाप करना। बेघर होने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची तो उसने भी उससे मुंह मोड़ लिया। इसकी वजह निकली जाति। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga: In-laws threw out newly married woman from house after she met her lover, now lover also left her
जातिवाद ने तोड़ा युवती का घर, दिल और खुशहाल जिंदगी का सपना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सिमरी थाना क्षेत्र के सढवारा गांव में महज एक महीने पहले ब्याही गई नव विवाहिता अपने पति का घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां प्रेमी और उसके घर वालों ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराने में सफल हो सकी। पुलिस ने तत्काल उक्त नव विवाहिता को प्रेमी के घर के बगल में पड़ोसी के घर में रखने की व्यवस्था कराई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को लड़की की शादी मोरो थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में हुई थी। शादी के बाद नव विवाहिता का पति मजदूरी करने के लिए परदेस चला गया। इसके बाद नव विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। इस दौरान प्रेमी से मिलते हुए उसे ससुराल वालों ने देख लिया। उसके बाद प्रेमी किसी तरह से जान बचाकर भाग गया। लेकिन ससुराल वालों ने नव विवाहिता के प्रेमी से मिलने का विरोध करना शुरु कर दिया। साथ ही उसे घर में रखने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद नव विवाहिता सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां प्रेमी सहित प्रेमी के घरवालों ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। इसको लेकर काफी हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अब युवती को न तो ससुराल वाले रखने को तैयार हैं और न ही प्रेमी के घर वाले उसे रखने को राजी हैं। लेकिन नव विवाहिता हर हाल में अपने प्रेमी साथ रहने को लेकर अडिग है। मौके पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन युवती किसी भी कीमत पर प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को समझाने की कोशिश की जा रही है। तत्काल उसे प्रेमी के पास के दूसरे के घर में रखने का प्रबंध किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में युवती के पिता की तरफ से आवेदन मिला है, जिसमे दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग की बात कही गई है। लेकिन दोनों के अलग-अलग जाति से होने के कारण प्रेमी के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed