फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga biroul dumri village bpsc teacher pushpa kumari murder case

Bihar: सात महीने पहले ब्याही गई शिक्षिका पुष्पा कुमारी की हुई हत्या, ससुराल वाले फरार, परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 27 Sep 2025 01:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में सात महीने पहले ब्याही गई BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उनके ससुराल के घर के पीछे बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
darbhanga biroul dumri village bpsc teacher pushpa kumari murder case
BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मात्र सात महीने पहले ब्याही गई BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उनके ससुराल के पीछे घर के पास बरामद किया गया। पुष्पा कुमारी गौड़ा बौराम प्रखंड के गनौनी में शिक्षिका के रूप में काम कर रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन


ससुराल वाले हुए फरार
जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतका के पिता प्रमोद साह ने बताया कि सुबह उनके समधी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से भाग गई है। जब वह कुशेश्वरस्थान से बिरौल अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे और बेटी का शव घर से लगभग 20 फीट दूरी पर पड़ा था।
विज्ञापन


पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सुसराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने सड़कों पर किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित परिवार के लोग कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने समझाइश देने के बाद जाम को हटा दिया। बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद मामले में अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed