फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Conspiracy to spoil harmony on Independence Day, major controversy averted due to promptness of Darbhanga poli

Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, दरभंगा पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद

Fri, 15 Aug 2025 07:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 07:07 PM IST
सार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखी तख्ती लेकर चलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
 

विज्ञापन
Conspiracy to spoil harmony on Independence Day, major controversy averted due to promptness of Darbhanga poli
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में प्रभात फेरी के दौरान भड़काऊ तख्ती लेकर चलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना रधियाकुट्टी इलाके में उस समय हुई, जब स्थानीय निवासी ललन कुमार अपने कोचिंग सेंटर के 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के साथ प्रभात फेरी में शामिल था। बच्चों के हाथों में तिरंगा झंडा और एक तख्ती थी, जिस पर सिख और मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे थे।
विज्ञापन


प्रभात फेरी का जत्था जब भरवाड़ा बाजार के रज़ा चौक के पास पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने तख्ती देखकर विरोध शुरू कर दिया और जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम हटाया और एक युवक को हिरासत में लिया। घटना की सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने चौराहे पर लगे आपत्तिजनक बैनर-पोस्टर को हटवाया और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, सड़कों पर लगाए गए बैनरों पर भी सिख और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ संदेश लिखे गए थे, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन


राजद नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा कि युवक को किसने भेजा, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और ऐसी घटनाओं की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सदर-2 शुभेंद्र सुमन ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed