फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Class 3 student dies after falling from school van driver absconds villagers create ruckus at school

Bihar: तीखे मोड़ पर वैन से निकल गिर गया तीसरी कक्षा का छात्र, सड़क हादसे में बच्चे की मौत; ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 20 Jan 2026 09:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 09:53 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा के लोआम गांव में स्कूल वैन से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Class 3 student dies after falling from school van driver absconds villagers create ruckus at school
स्कूल के गेट पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल से लगभग छह छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी। इसी दौरान एनएच-27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टर्न लेते समय वैन का टूटा गेट खुल गया, जिससे एक छात्र सड़क पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

 
मौके पर ही गई छात्र की जान
वैन से गिरते ही छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. चमन के पुत्र मो. समर के रूप में हुई है, जो अमन एकेडमी में तीसरी कक्षा का छात्र था। हादसे में एक अन्य छात्र भी घायल हुआ है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
चालक वाहन छोड़कर फरार, स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति
घटना के तुरंत बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूल प्रबंधन से संपर्क न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे आक्रोशित ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया।
 
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक बच्चे के मामा ने बताया कि बच्चा अमन एकेडमी में पढ़ता था। उन्होंने कहा कि स्कूल से लौटते समय एनएच पर गाड़ी की स्थिति खराब होने के कारण बच्चा वैन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल की सभी गाड़ियों की हालत दयनीय है और आए दिन हादसे होते रहते हैं।

पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की घोषणा पर उनके अधिकारी ही लगा रहे ग्रहण, कैसे चालू होंगी बंद चीनी मिलें?

 
पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना एनएच पर हुई है और जानकारी के अनुसार स्कूल वैन से बच्चा गिरा है। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed