फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Chief Minister Nitish Kumar gave a gift of crores of rupees to the people of Darbhanga

Bihar: सीएम नीतीश ने दी दरभंगा को सौगात, 180 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन; 2 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sat, 11 Jan 2025 08:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jan 2025 08:23 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगावासियों की करोड़ों रुपये की सौगात दी। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय बस पड़ाव स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। जिसके बाद हराही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया।

विज्ञापन
Chief Minister Nitish Kumar gave a gift of crores of rupees to the people of Darbhanga
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचकर वृहद आश्रय गृह व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जीविका दीदियों एवं टोला सेवकों के साथ मुलाकात की। यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई अन्य मंत्री व नेता साथ थे। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखने आए लोगों ने 2 हजार करोड़ से अधिक की राशि जिला को देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष हेलीकॉप्टर से सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी पहुंचकर वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण कर प्रगति यात्रा की शुरुआत की। जिसके बाद सिमरी के चंदसार में मत्स्य विपणन कीट तथा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से मुलाकात कर, पंचायत सरकार भवन परिसर में सात निश्चय संबंधी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। वहीं मध्य विद्यालय सिमरी स्थित केजीबीवी के भवन का लोकार्पण कर पोषण वाटिका का निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिमरी हाई स्कूल के  परिसर में विभागीय योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास व उद्घाटन कर विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर जीविका दीदी, टोला सेवक, विकास मित्र आदि से मिले। 
विज्ञापन


वहीं 12 बजे दरभंगा अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय बस पड़ाव स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। जिसके बाद हराही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। वहीं शहर की जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए दोनार चौक का अवलोकन कर कर्पूरी चौक पर जाम की समस्या को लेकर डिजाइन का अवलोकन किया। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण कर 2 बजे जिला स्तरीय समीक्षातात्मक बैठक कर दरभंगा से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed