फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bribery video goes viral in Darbhanga, SSP suspends SHO and Chowkidar

Bihar News: दरभंगा में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SSP ने थानाध्यक्ष और चौकीदार को किया निलंबित

Sun, 24 Aug 2025 06:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में चौकीदार द्वारा शिक्षक से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और चौकीदार राहुल राजा को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bribery video goes viral in Darbhanga, SSP suspends SHO and Chowkidar
वीडियो वायरल के बाद थानाध्यक्ष और चौकीदार पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र से रिश्वतखोरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। दरभंगा एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने मामले में केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और चौकीदार राहुल राजा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो लगभग छह महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसमें चौकीदार राहुल राजा को शिक्षक से रुपये लेते हुए देखा गया। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी सदर-2 शुभेन्द्र सुमन को दी गई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदक आकाश कुमार गुप्ता का मोहम्मद एनायतुल्लाह के साथ ₹80,000 के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस मामले में थानाध्यक्ष को उचित जांच करानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने आवेदक को चौकीदार राहुल राजा के पास भेज दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है और उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही साफ दिखती है।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पड़ताल में सामने आया कि विवादित रकम को लेकर थाना परिसर में ही तीनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी। एनायतुल्लाह ने पूरे ₹80,000 एक बार में देने में असमर्थता जताई और किस्तों में भुगतान का प्रस्ताव दिया। बातचीत के दौरान तत्काल केवल ₹10,000 रुपये उपलब्ध थे, जिसे चौकीदार राहुल राजा ने अपने पास रख लिया। रिपोर्ट पर सहमति जताते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्ष राहुल कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीआईजी मिथिला को अनुशंसा भेजी है, वहीं चौकीदार राहुल राजा के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा जिलाधिकारी को की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed