फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Body of student missing for four days recovered from a pond, family members accuse police of negligence

Bihar: चार दिन से लापता छात्र का शव पोखर से बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 16 Aug 2025 10:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 10:22 PM IST
सार

दरभंगा जिले के रैयाम थाना क्षेत्र नयागांव में चार दिन से लापता 12 वर्षीय छात्र राजन कुमार का शव पोखर से बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Body of student missing for four days recovered from a pond, family members accuse police of negligence
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के रैयाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में चार दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्र का शव शनिवार को पोखर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रामबली पासवान के बेटे राजन कुमार के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, राजन 13 अगस्त की शाम को अपने दादा के लिए दवा लेने साइकिल से बाजार गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रैयाम थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गईं तो बगड़ा चौर स्थित पोखर में छात्र का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को खबर दी गई। मृतक की मां सुनीता देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे की खोजबीन के नाम पर पुलिस पैसे की मांग कर रही थी। उन्होंने रोते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके बड़े बेटे की भी दुर्घटना में मौत हो चुकी है और अब छोटे बेटे की भी जान चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मृतक के चचेरे भाई दसरथ दास ने भी पुलिस पर पैसे लेने का आरोप लगाया। उसने बताया कि परिजनों से 10 हजार रुपये लिए गए थे। दसरथ ने दावा किया कि यह हत्या किसी "बलि" से जुड़ा मामला हो सकता है। शव पर गला दबाने और केमिकल से जलाने जैसे निशान पाए गए हैं। मामले में रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मौके से सैंपल इकट्ठा करने के लिए FSL टीम को बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed