Darbhanga News: भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने किया नामांकन दाखिल, कार्यकर्ता रहे मौजूद
Darbhanga News: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज से शुरू हुए नामांकन में आज दरभंगा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने नामांकन का पर्चा जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रोशन के समक्ष किया।
विस्तार
भाजपा (एनडीए) उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर आज लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए निकाली गई रैली दरभंगा के मनोकामना मंदिर से निकलकर लहेरियासराय समाहरणालय तक गई। जहां नामांकन के दौरान गोपाल जी ठाकुर के साथ संजय सरावगी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी मौजूद थे।
नामांकन के बाद मेडिकल मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, हरि सहनी, साथ ही कई विधायक भी सभा में शामिल हुए।
भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी
नामांकन करने जा रहे सांसद श्रीगोपाल जी ठाकुर ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को नामांकन रैली और सभा में पहुंचकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया था। गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वो विकसित दरभंगा के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा है।