फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Weather Update: Life affected due to cold and fog in Samastipur, know what Meteorological Department

Bihar Weather: समस्तीपुर समेत कई जिलों में कोहरा और शीतलहर का असर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Fri, 19 Dec 2025 09:22 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2025 09:22 AM IST
सार

समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर जारी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Bihar Weather Update: Life affected due to cold and fog in Samastipur, know what Meteorological Department
कोहरे और ठंड ने रोकी रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर सहित बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

समस्तीपुर में सोमवार को करीब 10 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है, जिससे कनकनी काफी बढ़ गई है। घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर लगभग 100 मीटर रह गई है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं, जबकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई है।

विज्ञापन

आवागमन में काफी हो रही
कोहरे और ठंड का सबसे अधिक असर स्कूल और कोचिंग जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर निगम या जिला प्रशासन की ओर से शहर से लेकर गांव तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा की उड़ान शुरू करने की तैयारी, नए साल में यात्रियों को मिलेगी सौगात


विशेष सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और अत्यंत आवश्यक न हो तो लंबी दूरी की यात्रा से बचें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed