{"_id":"68f2796e343217dcae016efb","slug":"bihar-two-mahagatbhandhan-candidates-filed-nomination-papers-for-the-same-seat-rjd-vip-contests-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक ही सीट पर महागठबंधन के दो प्रत्याशियों ने भर दिया पर्चा, राजद-वीआईपी किसकी सीट; किसकी क्या दावेदारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक ही सीट पर महागठबंधन के दो प्रत्याशियों ने भर दिया पर्चा, राजद-वीआईपी किसकी सीट; किसकी क्या दावेदारी?
Fri, 17 Oct 2025 10:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:44 PM IST
सार
Bihar Election: राजद के टिकट पर नामांकन करने वाले अफजल अली इमाम ने कहा कि उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने सिंबल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने नामांकन कर दिया है, अब आगे मैं इसपर कोई सफाई नहीं देने जा रहा हूं।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर आज 17 अक्तूबर को नामांकन की प्रकिया खत्म हो गई। इसी कड़ी में दरभंगा जिले की गोराबोराम विधानसभा सीट मुकेश सहनी की वीआईपी के खाते में गई है। इसी सीट पर पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी मैदान में हैं। इसी को लेकर उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही राजद के टिकट पर अफजल इमाम ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो स्वयं पार्टी (राजद) ने दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर राजद के टिकट नामांकन को रद्द करने कहा।
विज्ञापन
क्या लिखा पत्र में
राजद द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया कि गोराबोराम की सीट VIP को दी गई है। इस कारण गोराबोराम से राजद अपने चुनाव चिन्ह लालटेन से उक्त सीट पर उम्मीदवार नहीं खड़े करने की घोषणा कर रहा है। पत्र में आगे लिखा गया कि इस तरह के आने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाय। इस पत्र को राजद प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना बिहार को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: सुपौल में पांचवें दिन तीन सीटों पर पांच नामांकन दायर, त्रिवेणीगंज से अब तक कोई पर्चा नहीं
विज्ञापन
क्या कहा राजद प्रत्याशी ने?
हालांकि इस मामले को लेकर राजद के टिकट पर नामांकन करने वाले अफजल अली इमाम ने कहा कि उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने सिंबल दिया है। हमने नामांकन कर दिया है, अब आगे मैं इसपर कोई सफाई नहीं देने जा रहा हूं। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग चाह रहे थे कि मेरा सिंबल वापस ले लिया जाय।