फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: The murder of two young men during a liquor party in Darbhanga has created a sensation in the area

Bihar: शराब पार्टी के दौरान दो युवकों की हत्या, एक को जमीन के नीचे दफनाया...दूसरे को गेहूं के खेत में फेंका

Sun, 04 Jan 2026 06:14 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 06:14 PM IST
सार

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में पार्टी के दौरान दो युवकों मन्ना महतो और बादल मंडल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद किए। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar: The murder of two young men during a liquor party in Darbhanga has created a sensation in the area
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरचक गांव से 1 जनवरी की रात लापता हुए दो युवक मन्ना महतो और बादल मंडल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दोनों की हत्या पार्टी के दौरान किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था, जबकि बादल मंडल के शव को करीब एक किलोमीटर दूर मिल्कीचक गांव के एक बगीचे में गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे दफना दिया गया था। इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद, बेरहमी से की गई हत्या
बताया जाता है कि 1 जनवरी की रात सभी दोस्त पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान बादल मंडल और ऋतिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी ने बताया कि बादल और ऋतिक के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से घटना स्थल से कुछ दूरी पर आम के बगीचे में पार्टी का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पार्टी के दौरान विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बादल मंडल पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पास में ही गड्ढा खोदकर उसके शव को हाथ-पैर बांधकर दफना दिया गया। वहीं मन्ना महतो का किसी भी विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था। बताया जा रहा है कि केवल बादल के साथ होने के कारण उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।


पढ़ें: नीलगाय से टकराकर यूपी के युवक की मौत, दुकान की वसूली करने जा रहा था; तभी हुआ हादसा

आठ दोस्तों पर हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, इस दोहरे हत्याकांड में आठ दोस्तों की संलिप्तता सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है। दरभंगा पुलिस ने 3 जनवरी को मन्ना महतो का शव बरामद किया था। वहीं सोमवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी छोटू कुमार की निशानदेही पर बादल मंडल का शव मिल्कीचक गांव के एक बगीचे में खोदे गए गड्ढे से बरामद किया।

एसडीपीओ का बयान
एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोस्तों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है और उसकी निशानदेही पर ही बादल मंडल का शव बरामद हुआ। शराब तस्करी से जुड़े विवाद के सवाल पर पुलिस ने इनकार नहीं किया है, लेकिन स्पष्ट किया कि कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। दो युवकों की बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और लोग पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed