फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar  samastipur news woman constable died during delivery in Dar Hospital

Bihar News :  समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Thu, 14 Aug 2025 03:16 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 03:16 PM IST
सार

Bihar, samastipur News : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई है। मृत महिला कांस्टेबल की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेश्वर गांव की रहने वाली 32 वर्षीय मोनीका कुमारी के रूप में की गई। 

विज्ञापन

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में सदर अस्पताल में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। मृत महिला कांस्टेबल की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेश्वर गांव की रहने वाली 32 वर्षीय मोनीका कुमारी के रूप में की गई। बताया गया है कि मोनीका कुमारीमोतिहारी में बिहार पुलिस के पद पर 2018 से कार्यरत थी। 2015 में रोसरा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के रहने वाले बीपीएससी शिक्षक राकेश कुमार अमर से शादी हुई थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई

शादी के बाद उन्हें 4 साल का पुत्र है। मोनीका कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद गुरुवार 5:00 बजे सुबह परिजनों ने रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान कांस्टेबल मोनिका कुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई ।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की मृत कांस्टेबल के परिजनों की तरफ से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : जिला कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: दूसरी शादी करने पहुंचे पति को पहली पत्नी ने सिखाया सबक, दिया झटका

ये भी पढे़ं- Bihar:  डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने NH-80 जाम किया, पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed