फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Pink rally held in Samastipur special campaign to make women voters aware

Bihar: समस्तीपुर में निकली पिंक रैली, महिला मतदाताओं को जागरूक करने का विशेष अभियान

Thu, 18 Sep 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Sep 2025 05:07 PM IST
सार

Bihar: रैली का शुभारंभ समस्तीपुर की उप विकास आयुक्त शैलेजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष पहल की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Pink rally held in Samastipur special campaign to make women voters aware
स्कूटी से निकाली गई रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को समस्तीपुर समाहरणालय परिसर से पिंक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका आयोजन बाल विकास परियोजना और स्वीप कोषांग की ओर से किया गया।

विज्ञापन

रैली का शुभारंभ समस्तीपुर की उप विकास आयुक्त शैलेजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। रैली के जरिए महिला मतदाताओं को संदेश दिया जा रहा है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

विज्ञापन


पढ़ें:  60 हजार की रिश्वत लेते पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पिंक रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और सीडीपीओ स्कूटी पर शामिल हुईं। रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर मुसरीघरारी चौक होते हुए पटेल मैदान तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed