फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Body Found Hidden Under Bridge Massive Protests and Roadblock

बिहार: खेत देखने गए युवक की हत्या, पुल के नीचे झाड़ियों में मिला शव; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Wed, 02 Sep 2026 03:15 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 03:15 PM IST
सार

दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में खेत देखने गए युवक मंगनू यादव की हत्या कर शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। खेत में मृतक की चप्पल और मोबाइल मिले हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपुर-बहेड़ी स्टेट हाईवे जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar Body Found Hidden Under Bridge Massive Protests and Roadblock
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में बुधवार की सुबह बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक की पहचान शत्रुघ्न यादव के बेटे मंगनू यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपुर-बहेड़ी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की भी जांच जारी
पुलिस की मानें तो मृतक के शरीर पर अब तक कोई गंभीर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाने में लगी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बेटे की चप्पल और मोबाइल फेंके हुए मिले
मृतक के पिता शत्रुघ्न यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह उनका बेटा खेत देखने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक खेत से नहीं लौटा तो वे उसे खोजने के लिए घर से निकले। खेत में उन्हें बेटे की चप्पल और मोबाइल फेंका हुआ मिला। इसके बाद खोजबीन करने पर शव पुल के नीचे झाड़ियों में फेंका हुआ मिला। उन्होंने बेटे की हत्या कर शव को फेंकने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार न्यूज: गंगा फिर उफान पर, 38.56 मीटर पहुंचा जलस्तर; कटाव से 30 से अधिक मकानों पर खतरा


शव को लवानी पुल के नीचे झाड़ियों में फेंका
हत्या के बाद अपराधियों ने मृतक के शव को छुपाने की नीयत से लवानी पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। पुल के नीचे शव मिलने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए सड़क जाम कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में बेनीपुर एसडीओपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ा थाना के साथ कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed