फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News young man died after a dog came in front of his bike in Samastipur Two seriously injured

Bihar News: कुत्ता बना 'काल'...तीन युवकों में से एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर, समस्तीपुर का मामला

Mon, 26 Aug 2024 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 03:51 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां एक कुत्ता तीन युवकों में से एक की मौत का कारण बन गया। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Bihar News young man died after a dog came in front of his bike in Samastipur Two seriously injured
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव के पास रविवार रात अचानक सड़क पर बाइक के सामने कुत्ते के आने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान अंगार घाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी रामदुलार राय के पुत्र अजय कुमार (32) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के रामसेवक राय के पुत्र तेज नारायण राय और इसी गांव के नुतु राय चंदन कुमार (30) के रूप में की गई है। सभी को पुलिस की 112 नंबर टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है, अंगार घाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव के रहने वाले अजय कुमार हाजीपुर से रात समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे थे, जिसे स्टेशन से लाने के लिए तेज नारायण और चंदन समस्तीपुर जंक्शन आए थे। इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर से सुपौल गांव जा रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर चौथ गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता भौंकने लगा और बाइक सवार का पीछा किया, जिस कारण बाइक सवार असंतुलित हो गए और उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर टीम ने तीनों को मध्य रात्रि सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि तेज नारायण और चंदन का उपचार चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा परिवार के लोगों को सूचना दी गई।


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि शव को जब्त कर रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना अचानक सड़क पर कुत्ते के आने के कारण हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed