फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Third love story after two marriage in hindu family love affair samastipur

Love Affair: दो पत्नियां घर में रख तीसरी से कर रहा था प्यार; बिहार में हक लेने घर पहुंची तो उठाया बड़ा कदम

Wed, 22 Jan 2025 01:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 01:58 PM IST
सार

Samastipur News: रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले दंपति मामले का खुलासा हो गया है। हालांकि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक (मृतक) की दो पत्नियां पहले ही थीं और तीसरी से प्यार कर रहा था। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: Third love story after two marriage in hindu family love affair samastipur
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में समस्तीपुर जंक्शन परिसर में रेल कारखाना के पास सोमवार देर शाम बेहोशी की हालत में मिले युवक और महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चौड़ा तबका निवासी गणेश पासवान (28) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर अवस्था में भर्ती महिला बदीया टोला पतलिया की निवासी गुड्डी देवी (28) बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 
दो पत्नियों के बाद तीसरी शादी की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, गणेश पासवान पहले ही दो शादियां कर चुका था और दोनों पत्नियों को अपने गांव में बच्चों के साथ रखता था। पहली पत्नी ज्योति से उसे एक बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी आरती कुमारी से एक बेटा और एक बेटी हैं। इसी बीच, बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में काम करने के दौरान गणेश का संपर्क गुड्डी देवी से हुआ। गुड्डी, जो पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां है, दिल्ली में अपने पति के साथ रहती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि गुड्डी अपने पति और घर को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ गणेश के पास पहुंच गई। 
विज्ञापन

 
शादी के दबाव में खाया जहर
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, गुड्डी देवी ने गणेश पर शादी का दबाव बनाया। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां गणेश की मौत हो गई और गुड्डी का इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘गुड्डी को लौटा दो, वरना अंजाम बुरा होगा’
गणेश के पिता लोलीन पासवान ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु में काम करता था। गुड्डी देवी, जो उनके ही गांव की है, कुछ महीने पहले अपने दो बच्चों के साथ गणेश के पास बेंगलुरु चली गई थी। पिता ने बताया कि सोमवार को गणेश गांव लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें किसी ने धमकी दी थी कि वह गुड्डी को लौटा दे, वरना अंजाम बुरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गणेश ने गुड्डी से शादी नहीं की थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को रेलवे परिसर से बेहोशी की हालत में बरामद किया। 

 
इलाज के दौरान युवक की मौत
समस्तीपुर जीआरपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रेलवे कारखाना के पास युवक और महिला को बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गणेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ और उन्होंने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed