फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: RJD leader Mohammad Ali Ashraf Fatmi targeted the Nitish government

Bihar News: 'राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही, सरकार मूकदर्शक बनी है', RJD नेता अशरफ फातमी ने साधा निशाना

Sat, 27 Sep 2025 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Sep 2025 08:31 PM IST
सार

Bihar News: ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए फातमी ने कहा कि इसमें आपत्ति करने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के बिना इस्लाम अधूरा है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD leader Mohammad Ali Ashraf Fatmi targeted the Nitish government
मोहम्मद अली अशरफ फातमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने शनिवार को अपने दरभंगा आवास पर प्रेस से बातचीत में बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हर जिले में हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी पर सवाल पूछे जाने पर फातमी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओवैसी हैदराबाद से हजारों किलोमीटर दूर बिहार में चुनाव लड़ते हैं, लेकिन अपने ही राज्य तेलंगाना में क्यों नहीं लड़ते? उनका मकसद सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक को बांटना और किसी खास पार्टी को फायदा पहुंचाना है। फातमी ने यह भी कहा कि ओवैसी और उनकी पार्टी की असली पहचान हैदराबाद के लोगों से पूछी जानी चाहिए, क्योंकि उनकी भाषा और वेशभूषा बिहार से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन


पढ़ें: मछुआरों के लिए नीतीश सरकार का तोहफा, नाव और जाल पर 90% तक अनुदान; सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए फातमी ने कहा कि इसमें आपत्ति करने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के बिना इस्लाम अधूरा है। जिस तरह लोग कृष्ण और राम सहित अपने-अपने भगवान से प्रेम करते हैं, उसी तरह मोहम्मद से मोहब्बत करना आस्था का विषय है, विवाद का नहीं। लेकिन कुछ लोग इसे मुद्दा बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed