फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Rajya Sabha MP Sanjay Jha demanded to rename Darbhanga Airport as Kavi Kokil Vidyapati Airport

दरभंगा एयरपोर्ट: राज्यसभा में गूंजा एयरपोर्ट नामकरण मुद्दा, JDU की मिथिला के महान कवि को सम्मान देने की अपील

Fri, 07 Feb 2025 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 06:24 PM IST
सार

Darbhanga Airport: राज्यसभा में संजय झा ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द मंजूरी दी जाए और आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दरभंगा एयरपोर्ट का नाम ‘कवि कोकिल विद्यापति हवाई अड्डा’ घोषित किया जाए।

विज्ञापन
Bihar News: Rajya Sabha MP Sanjay Jha demanded to rename Darbhanga Airport as Kavi Kokil Vidyapati Airport
राज्यसभा में भाषण देते सांसद संजय झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने शुक्रवार को राज्यसभा में दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से दरभंगा एयरपोर्ट का नाम ‘कवि कोकिल विद्यापति हवाई अड्डा’ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मिथिला और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने के लिए इस एयरपोर्ट का नामकरण महान कवि विद्यापति जी के नाम पर किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन

 
‘दरभंगा एयरपोर्ट बना उड़ान स्कीम का सबसे सफल मॉडल’
सांसद संजय झा ने राज्यसभा में कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट देश के सबसे सफल क्षेत्रीय एयरपोर्ट्स में से एक है। यह केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत विकसित हवाई अड्डों में सबसे व्यस्त एयरपोर्ट साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना थी कि छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए और यह एयरपोर्ट उसी सोच का परिणाम है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा उड़ान योजना को अगले 10 वर्षों तक जारी रखने और 100 और शहरों को जोड़ने की घोषणा का स्वागत किया।
विज्ञापन

 
बिहार विधानसभा कर चुकी है प्रस्ताव पारित
सांसद संजय झा ने सदन में बताया कि 2018 में जब दरभंगा एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था, तब तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे। उसी समय यह सहमति बनी थी कि इस एयरपोर्ट का नाम मिथिला के महान कवि विद्यापति जी के नाम पर रखा जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 22 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर आधिकारिक रूप से नामकरण की मांग की थी। इसके बाद बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद ने मार्च 2021 में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम ‘कवि कोकिल विद्यापति हवाई अड्डा’ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विद्यापति जी का योगदान अमूल्य
राज्यसभा में अपने संबोधन में संजय झा ने कहा कि विद्यापति जी मैथिली और संस्कृत भाषा के अप्रतिम कवि और साहित्यकार थे। उन्होंने भक्ति आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारतीय साहित्य व संस्कृति को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि विद्यापति की कृतियां न सिर्फ मिथिला बल्कि पूरे देश में सम्मान पाती हैं और उनका योगदान स्थायी धरोहर के रूप में सदैव जीवंत रहेगा।

 
केंद्र सरकार से शीघ्र अधिसूचना जारी करने की अपील
राज्यसभा में संजय झा ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द मंजूरी दी जाए और आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दरभंगा एयरपोर्ट का नाम ‘कवि कोकिल विद्यापति हवाई अड्डा’ घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मिथिला और पूरे बिहार के लोगों की सांस्कृतिक भावना और ऐतिहासिक गौरव को सम्मान देने का कार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed