{"_id":"66b0c380e3005364620eff54","slug":"bihar-news-principal-in-charge-of-dmc-gnm-college-suspended-acs-pratyaya-amrit-took-action-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: DMC जीएनएम कालेज की प्रभारी प्राचार्य निलंबित, ACS प्रत्यय अमृत ने की कार्रवाई; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: DMC जीएनएम कालेज की प्रभारी प्राचार्य निलंबित, ACS प्रत्यय अमृत ने की कार्रवाई; जानें मामला
Mon, 05 Aug 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:50 PM IST
सार
DMC GNM College: दरभंगा के डीएमसी जीएनएम कालेज की प्रभारी प्राचार्य निलंबित इंद्रमणि मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, जीएनएम कॉलेज हॉस्टल की छात्राओं ने एसीएस के निरीक्षण के दौरान विरोध-प्रदर्शन किया था। उसके बाद ही ACS प्रत्यय अमृत ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एसीएस के सामने प्रदर्शन करतीं हॉस्टल की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग के अपर प्रधान सचिव का घेराव करने को लेकर जीएनएम कालेज की प्रभारी प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्रा को स्वास्थ्य विभाग ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो जून को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने डीएमसीएच निरीक्षण किया था। उस दौरान जीएनएम कालेज की छात्राओं ने होस्टल की समस्याओं के निदान को लेकर ACS के वाहन का घेराव कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
जीएनएम कालेज की छात्राओं के हॉस्टल के बदहाल होने के कारण ये छात्राएं कई बार डीएमसी के प्राचार्य से हॉस्टल, बिजली और पानी की समस्या को दूर करने की गुहार लगा चुकी हैं। लेकिन उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा था। दरअसल, यहां पढ़ने वाली छात्राएं जर्जर हॉस्टल में वर्षों से रहने की मजबूर हैं। जीएनएम नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने तीन जून को न्यू सर्जिकल भवन परिसर में ACS के निरीक्षण के दौरान जमकर विरोध-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर पहले डीएमसी के प्राचार्य डॉ. केएन मिश्रा ने जीएनएम कालेज की प्रभारी प्राचार्य से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. सुनील कुमार झा ने जीएनएम कालेज की प्रभारी प्राचार्य इंद्रमणि मिश्रा को निलंबित कर दिया है। पत्र में निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय मगध प्रमंडल रखा गया है।
विज्ञापन