फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News; Police arrested fake ADRM travelling in Swatantrata Senani Express

बिहार में फर्जी ADRM गिरफ्तार: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में कर रहा था यात्रा, पूछताछ में हुआ भंडाफोड़

Fri, 06 Jun 2025 01:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

Bihar: पूछताछ में आरोपी लगातार खुद को एडीआरएम आलोक कुमार झा बताता रहा। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह हंगामा करने लगा और रेलवे अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम दुर्गाकांत चौधरी बताया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News; Police arrested fake ADRM travelling in Swatantrata Senani Express
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी ADRM - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक फर्जी एडीआरएम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के मोहान बढ़ियाम गांव निवासी दुर्गाकांत चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना 5 जून की है। आरोपी ट्रेन के एच-1 कोच में यात्रा कर रहा था और खुद को समस्तीपुर मंडल का एडीआरएम आलोक कुमार झा बताकर परिचय दे रहा था। टिकट जांच के दौरान जब टीटीई ने उससे यात्रा टिकट मांगा, तो उसने आनाकानी की, जिससे संदेह गहराया। इस पर टीटीई ने मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष समस्तीपुर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दरभंगा में रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और सीटीटीआई दरभंगा की संयुक्त टीम हरकत में आई। ट्रेन के दरभंगा स्टेशन पहुंचते ही संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी लगातार खुद को एडीआरएम आलोक कुमार झा बताता रहा। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह हंगामा करने लगा और रेलवे अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम दुर्गाकांत चौधरी बताया। उसके पिता का नाम इंदुकांत चौधरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पारिवारिक विवाद में महिला ने की खुदकुशी, अनबन के चलते पति रहता था दो बच्चों संग अलग; जांच जारी

इस संबंध में सीटीटीआई दरभंगा के चंदेश्वर राय ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल, दरभंगा पोस्ट में आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 137 (बिना टिकट यात्रा), 145 और 146 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला संख्या 1189/2025, दिनांक 5 जून 2025 को दर्ज हुआ। गिरफ्तार आरोपी को 6 जून को रेलवे न्यायालय, समस्तीपुर में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed