फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: On March 6, PM Modi will flag off two trains from Bettiah; Administration is making preparations

Bihar News: छह मार्च को PM मोदी बेतिया से दो ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; प्रशासन कर रहा तैयारी

Fri, 01 Mar 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को बेतिया आने वाले हैं। प्रधानमंत्री बेतिया से ही वर्चुअल तौर पर समस्तीपुर रेलवे मंडल के रक्सौल-जोगबनी नई ट्रेन सेवा की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा पीएम नरकटियागंज-गोहना नई ट्रेन की शुरूआत करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: On March 6, PM Modi will flag off two trains from Bettiah; Administration is making preparations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर रेलवे मंडल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रलवे लगातार यात्री सुविधा में विस्तार को लेकर नई ट्रेन के साथ योजनाओं की शुरूआत कर रहा है। अगामी छह मार्च को बेतिया पहुंच रहे प्रधानमंत्री दो नई ट्रेनों को वर्चुअल तौर पर हरी झंडी दिखाएंगे, जिसको लेकर रेलवे मंडल प्रशासन तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को बेतिया आने वाले हैं। प्रधानमंत्री बेतिया से ही वर्चुअल तौर पर समस्तीपुर रेलवे मंडल के रक्सौल-जोगबनी नई ट्रेन सेवा की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा पीएम नरकटियागंज-गोहना नई ट्रेन की शुरूआत करेंगे। इन दोनों ट्रेन के शुरू होने से मिथिलांचल के लोग सीधा कोसी क्षेत्र जा सकेंगे।
विज्ञापन

 
ललित ग्राम बाईपास का भी करेंगे शिलान्यास
डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि नई ट्रेन सेवा की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ललित ग्राम स्टेशन पर डेढ़ किलोमीटर लंबा बाईपास लाइन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्मली-सहरसा से फॉरबिसगंज-जोगबनीजाने वाले गाड़ियों के शुभारंभ के बाद ललितग्राम स्टेशन पर इंजन रिवर्सल करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस बाईपास के बन जाने से ललितग्राम स्टेशन पर इंजन रिवर्सल में लगने वाले समय को बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा पीएम 5.30 किलोमीटर लंबे सरायगढ़ बाईपास लाइन का भी शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि सहरसा से निर्मली की ओर जाने वाली गाड़ियों का सरायगढ़ स्टेशन पर इंजन रिवर्सल करने की आवश्यकता होती है, जिससे करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता है। इस बाईपास के निर्माण के बाद सहरसा से निर्मली जाने वाली गाड़ियों को सरायगढ़ स्टेशन पर इंजन रिवर्सल में लगने वाले समय में बचत होगी।

 
गत सप्ताह 19 रेलवे गुमटी पर कर चुके रोड ओवर ब्रिज व अंडर पास का शिलान्यास
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत 26 फरवरी को समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न रेलवे खंड पर 19 रेलवे गुमटी पर रोड ओवर ब्रिज और अंडर पास का शिलान्यास कर चुके हैं। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लहेरियासराय, जनकपुररोड, घोड़ासाहन, रक्सौल, चकिया मोतीपुर, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल और दौरम मधेपुरा स्टेशन के कायाकल्प योजना का शिलान्यास कर चुके हैं। इन सभी योजनाओं को दो सालों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed