फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mayor husband Dabbu Khan, Vachan Raut RJD filed nomination Ravindra Yadavon

बिहार: दरभंगा एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, डब्बू खान और रविंद्र यादव ने निर्दलीय भरा पर्चा

Tue, 06 Oct 2026 09:20 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

दरभंगा विधान परिषद चुनाव में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। डब्बू खान और जन सुराज से बेटिकट रविंद्र यादव ने निर्दलीय नामांकन किया। कांग्रेस, राजद, माले, भाजपा, जदयू और जन सुराज के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

 

विज्ञापन
Bihar News : Mayor husband Dabbu Khan, Vachan Raut  RJD filed nomination Ravindra Yadavon
समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस, राजद और माले ने अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं एनडीए और जन सुराज ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

विज्ञापन

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक, राजद ने अनिल कुमार झा और माले ने संदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। एनडीए की ओर से जदयू ने डॉ. घनश्याम राय को मैदान में उतारा है। जन सुराज ने डॉ. इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के वचन राउत और कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा आमने-सामने हैं। भाजपा ने सर्वेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज ने सुरेश कुमार राय को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दरभंगा नगर निगम की महापौर अंजुम आरा के पति और कांग्रेस नेता सिबगतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान सैकड़ों समर्थक बाइक और अन्य वाहनों के साथ पहुंचे। समर्थकों के हाथों में सीजेपी से जुड़े पोस्टर भी दिखाई दिए।

नामांकन के बाद डब्बू खान ने कहा कि वे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की विचारधारा को मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस मिथिलांचल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पेपर लीक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान होता है।

डब्बू खान ने कहा कि वह वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन अब स्नातक युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद बिहार के वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे।

राजद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार वचन राउत ने भी मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और शिक्षक नेता के रूप में शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है और वह इसी आधार पर चुनाव मैदान में हैं।

वहीं, सीतामढ़ी के सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार देव उर्फ कन्हैया ने भी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दरभंगा के शिक्षा विभाग में प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में कई वर्षों तक काम किया और सीतामढ़ी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर रहते हुए लोगों की सेवा की। इसी अनुभव के आधार पर वह स्नातक युवाओं की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

जन सुराज से टिकट मिलने के बाद बेटिकट किए गए रविंद्र कुमार यादव ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने प्रशांत किशोर पर धोखा देने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि मिथिलांचल के स्नातक युवाओं का समर्थन उनके साथ है और उनकी जीत युवाओं के दम पर होगी।

इधर, माले ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को उन्होंने भी नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह पूरे साल छात्र-छात्राओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं के लिए काम करते रहे हैं। इसी आधार पर उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed