फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Loan of Rs 55 crore distributed among 90 self-help groups and businessmen

Darbhanga: 90 स्वयं सहायता समूह समेत कारोबारी के बीच 55 करोड़ का बांटा लोन, डीएम बोले- बैंक का दरवाजा खुला

Thu, 06 Mar 2025 07:15 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

Bihar: यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि इस महीने बैंक ने तीन अलग-अलग जगहों पर लोन वितरण शिविर आयोजित किए हैं, जिसमें अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा कारोबारियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार है और रोजगार के लिए लोन देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
Loan of Rs 55 crore distributed among 90 self-help groups and businessmen
डीएम रोशन कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर जिले की लीड बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को मेगा लोन वितरण शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख सुबोध कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिले के 90 स्वयं सहायता समूहों और कई व्यवसायियों को कुल 55 करोड़ रुपये के लोन दिए गए।

विज्ञापन

शिविर में 90 स्वयं सहायता समूहों को कुल 5.52 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। इसके अलावा, नल-जल योजना के लिए पंकज कुमार को 1 करोड़ रुपये, हरिओम ट्रेडर्स समस्तीपुर को 1 करोड़ रुपये, सूही ट्रेडर्स रोसड़ा को 1.20 करोड़ रुपये, नमस्ते मिथिला फूड प्राइवेट लिमिटेड को 6.80 करोड़ रुपये और सीएचसी पटोरी को 2 करोड़ रुपये का लोन दिया गया।

विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित बिहार बनाने के लिए बैंकों की बड़ी भूमिका है। बैंकों के जरिए युवाओं और कारोबारियों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। यूनियन बैंक ने इस मेगा लोन शिविर के तहत 55 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया है, जिससे जिले का आर्थिक विकास होगा। उन्होंने लोन लेने वालों से अपील की कि वे समय पर ऋण चुकाएं ताकि जरूरतमंद अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि इस महीने बैंक ने तीन अलग-अलग जगहों पर लोन वितरण शिविर आयोजित किए हैं, जिसमें अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा कारोबारियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार है और रोजगार के लिए लोन देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

इस शिविर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी लोन दिया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। पटोरी की जीविका से जुड़ी नीतू कुमारी के स्वयं सहायता समूह को 10 लाख रुपये का लोन मिला है। उन्होंने बताया कि उनके समूह में 12 महिलाएं हैं, जो पहले घर से बाहर नहीं निकलती थीं, लेकिन अब छोटे-छोटे व्यवसायों के जरिए आत्मनिर्भर हो रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं।

हसनपुर सूरत की सुनीता देवी, जो यूनियन बैंक की सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाती हैं, ने बताया कि उन्हें पहले छोटे-छोटे लोन मिलते रहे, जिससे उन्होंने अपना कारोबार आगे बढ़ाया। इस बार उन्हें 10 लाख रुपये का लोन मिला है, जिससे वे अपने सहायता समूह की अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेंगी।

इस मेगा लोन वितरण शिविर से जिले के कई व्यवसायियों और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मजबूती मिली है। इससे जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed