फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Knife attack after molestation dispute in Darbhanga, a youth seriously injured

Bihar News: दरभंगा में छेड़खानी विवाद के बाद चाकूबाजी, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 Sep 2025 12:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 12:42 PM IST
सार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सहनी टोला में शुक्रवार देर रात छेड़खानी विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें शाहिद कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Knife attack after molestation dispute in Darbhanga, a youth seriously injured
चाकूबाजी में घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-31 सहनी टोला में शुक्रवार देर रात छेड़खानी विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में शाहिद कुरैशी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी रोहित सहनी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तनाव की स्थिति देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और सादर डीएसपी राजीव कुमार सहित अन्य थानों की टीम पहुंची। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में किया और लोगों को शांत करवाया। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अड्डों पर कार्रवाई जारी रहेगी। घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed