फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : IndiGo flight remained airborne flight status Darbhanga Airport darbhanga bihar nearest airport

Bihar: एयरपोर्ट पर हवा में डेढ़ घंटे तक चक्कर क्यों लगाता रहा हैदराबाद से आया इंडिगो का विमान? जानें वजह

Tue, 13 Jan 2026 08:39 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 08:39 AM IST
सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर एप्रन में जगह की कमी के कारण हैदराबाद से आई इंडिगो फ्लाइट को करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। ईंधन स्थिति के चलते विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली।

विज्ञापन
Bihar News : IndiGo flight remained airborne flight status Darbhanga Airport darbhanga bihar nearest airport
दरभंगा एयरपोर्ट।

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट पर एप्रन में जगह की कमी एक बार फिर बड़ी परेशानी का कारण बनी। हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-537 को करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। इसके बाद ईंधन की स्थिति को देखते हुए विमान की रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन

एक सप्ताह में तीसरी बार क्यों हुआ यह?
रांची एयरपोर्ट पर लगभग आधे घंटे रुकने के बाद इंडिगो का वही विमान यात्रियों को लेकर दोबारा दरभंगा के लिए रवाना हुआ और शाम 4 बजकर 28 मिनट पर दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसके बाद शाम 5 बजकर 28 मिनट पर विमान ने हैदराबाद के लिए पुनः उड़ान भरी। विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

गौरतलब है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर बीते एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा मौका है, जब एप्रन में जगह की कमी के कारण विमानों को हवा में चक्कर लगाना पड़ा है। इससे यात्रियों में दहशत और नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : 2026 में नीतीश कुमार रिटायर होंगे? 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा करते हुए क्या संदेश देंगे बिहार के सीएम

एक साथ कई फ्लाइट आने से बिगड़ा शेड्यूल

सोमवार को जारी एयरपोर्ट शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से अकासा और मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से आने वाली थीं। दोपहर बाद दोनों फ्लाइट यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए रवाना हुईं। इसके बाद कुछ ही समय के अंतराल में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से विभिन्न विमानन कंपनियों की कई फ्लाइट एक साथ दरभंगा के लिए उड़ान भर चुकी थीं।

दिल्ली और मुंबई से आई स्पाइसजेट और अकासा की फ्लाइट समय पर लैंड कर गईं, लेकिन कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई से दरभंगा आ रही इंडिगो और अकासा की फ्लाइट को एप्रन में पार्किंग की जगह न होने के कारण हवा में प्रतीक्षा करनी पड़ी।

जब दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइसजेट और अकासा की फ्लाइट दोपहर करीब डेढ़ बजे उड़ान भर गईं, तब रनवे और एप्रन पर जगह उपलब्ध हो सकी। इसके बाद एक-एक कर सभी विमानों की दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने दरभंगा एयरपोर्ट की क्षमता और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed