{"_id":"67bc6a7bdd6ac1335c0e4748","slug":"bihar-news-housing-assistant-asked-for-bribe-for-pm-residence-villagers-held-him-hostage-darbhanga-news-c-1-1-noi1242-2661368-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: PM आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक ने लिया दो हजार घूस, ग्रामीणों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: PM आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक ने लिया दो हजार घूस, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Mon, 24 Feb 2025 10:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:10 PM IST
सार
PM Housing Scheme: पीएम आवास योजना के तहत बनाई जा रही सूची में नाम जोड़ने के लिए दो हजार रुपए घूस मांगने के आरोप में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बंधक बना आवास सहायक जैकेट पहने हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले में खानपुर प्रखंड के दिनमनपुर पंचायत के बरगामा गांव में आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर एक महिला से दो हजार रुपये का घूस लेने के आरोप में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मामले की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और बीडीओ भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
घटना के संबंध में लोगों का बताना है कि बड़गामा गांव की लीला देवी नामक महिला से आवास सहायक द्वारा दो हजार रुपये का घूस नाम जोड़ने के लिए लिया गया था। करीब आठ दिन पूर्व का यह वाक्या है। सोमवार को आवास सहायक दोबारा उसी गांव में अन्य लोगों का भी नाम जोड़ने के लिए पहुंचा तो महिला द्वारा ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी गई। उसके बाद जुटे ग्रामीणों ने आवास सहायक बसंत कुमार को बंधक बना लिया और उन्हें अपने दरवाजे पर बैठा लिया। आवास सहायक द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय प्रखंड प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
आवास सहायक ने क्या कहा
आवास सहायक बसंत कुमार का कहना है कि उनके साथ एक नुनुझा नामक व्यक्ति था। जो मुखिया का आदमी है, उसी ने पैसा लिया है। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना था कि आवास सहायक के साथ ही नुनुझा नामक व्यक्ति चल रहा था। आवास सहायक अब मामला फंसने पर झूठ बोल रहे हैं। उन्हीं के कहने पर उसने राशि ली थी। लेकिन महिला का नाम अब तक जोड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि आवास सहायक को बंधक बनाने की सूचना मिली है। खानपुर के वीडियो को पूरे मामले की जांच का रिपोर्ट देने को कहा गया है। अगर मामला सत्य पाया जाता है तो आवास सहायक पर कार्रवाई की जाएगी।