फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Graduate Student Body two Pieces near railway track Family suspects murder Bihar

Bihar: दरभंगा में परीक्षा देकर निकला छात्र नहीं लौटा घर, रेलवे ट्रैक पर मिला दो हिस्सों में बंटा शव

Wed, 06 May 2026 02:41 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 02:41 PM IST
सार

Bihar: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहगंज बेंता मोहल्ले में रेलवे ट्रैक किनारे ग्रेजुएशन छात्र ऋषभ कुमार का दो टुकड़ों में बंटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र बीती रात से लापता था और परीक्षा देकर दोस्तों के साथ बाहर गया था।

विज्ञापन
Graduate Student Body two Pieces near railway track Family suspects murder Bihar
ऋषभ कुमार

विस्तार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शाहगंज बेंता मोहल्ले में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का दो टुकड़ों में बंटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान संजीत कुमार साह के पुत्र ऋषभ कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बीती रात से ही घर से लापता था। परिजनों के अनुसार, ऋषभ मंगलवार को ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर घर लौटा था और उसके बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ बाहर निकल गया था।

विज्ञापन


शव मिलने से इलाके में सनसनी
मृतक के पिता संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 21 नंबर और 22 नंबर रेलवे गुमटी के बीच ट्रैक किनारे शव मिलने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे का शव दो टुकड़ों में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है और बताया कि साथ गए सभी दोस्तों के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

भाई का बयान और लापता मोबाइल
मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि ऋषभ परीक्षा देने के बाद शाम को घर लौटा था और फिर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। सुबह रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, घटना स्थल से उसका मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि ऋषभ का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही वह किसी नशे का आदी था, इसलिए यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुपौल में रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार पर EOU का बड़ा एक्शन! 5 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

पुलिस की जांच जारी
इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर 21 और 22 नंबर गुमटी के बीच शाहगंज बेंता के पास से दो टुकड़ों में बंटा एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed