फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Government land scam during land survey in Darbhanga, CO did Jamabandi, DM Rajiv Roshan

Bihar News: दरभंगा में भूमि सर्वेक्षण के दौरान सरकारी जमीन का घोटाला, CO ने की जमाबंदी, डीएम ने उठाया सख्त कदम

Sun, 06 Oct 2024 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:36 PM IST
सार

Land Survey Scam: डीएम ने बताया कि सरकारी जमीनों की अवैध रूप से रैयतों के नाम पर जमाबंदी किए जाने की कई शिकायतें मिली थीं। इन मामलों में कई प्रखंडों के अंचलाधिकारियों से पूछताछ की गई। दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Government land scam during land survey in Darbhanga, CO did Jamabandi, DM Rajiv Roshan
डीएम राजीव रोशन ने दी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के दौरान एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां सरकारी जमीन की रैयतों के नाम पर अवैध रूप से जमाबंदी कर दी गई। अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को गलत तरीके से रैयतों के नाम पर कर दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब वर्तमान समय में जिले में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है।

विज्ञापन

 
डीएम ने की सख्त कार्रवाई 
दरभंगा के जिलाधिकारी (डीएम) राजीव रोशन ने इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए मनीगाछी और अन्य प्रखंडों के कई अंचलाधिकारियों और करीब एक दर्जन राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ जांच कराई। जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रपत्र क के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन

 
डीएम ने बताया कि सरकारी जमीनों की अवैध रूप से रैयतों के नाम पर जमाबंदी किए जाने की कई शिकायतें मिली थीं। इन मामलों में मनीगाछी प्रखंड के अलावा कई अन्य प्रखंडों के अंचलाधिकारियों से पूछताछ की गई। दोषी पाए गए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मिलीभगत से हुआ घोटाला
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सर्वेक्षण के दौरान यह पाया गया कि पिछले कुछ वर्षों में अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों ने मिलकर बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों की निजी लोगों के नाम पर जमाबंदी कर दी थी। यह घोटाला जिले के आधे दर्जन से अधिक प्रखंडों में फैला हुआ है। डीएम ने प्रथम चरण में ही इस घोटाले का पर्दाफाश करते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
दोषियों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई 
डीएम ने स्पष्ट किया है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी रहेगी और जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन की सुरक्षा और इसकी सही तरीके से निगरानी करने के लिए प्रपत्र क के तहत कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed