फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Chaos in government hospital, chief councillor and his associates accused of assault and vandalism

Bihar News: सरकारी अस्पताल में बवाल, मुख्य पार्षद और साथियों पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Sep 2025 07:57 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: हमलावरों ने अस्पताल की संपत्ति भी तोड़ी। रजिस्टर फाड़ दिया गया और बरामदे में रखे बेड को पटक दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Chaos in government hospital, chief councillor and his associates accused of assault and vandalism
अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रेम कुमार भगत और उनके साथियों ने एक्स-रे तकनीशियन गौतम कुमार के साथ मारपीट की। घटना के कारण अस्पताल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक्स-रे मशीन बिजली के कम वोल्टेज के कारण सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे मरीजों का एक्स-रे में देरी हो रही थी। तकनीशियन ने इस दौरान मरीजों से कुछ समय रुकने का अनुरोध किया। इसी पर मुख्य पार्षद और उनके समर्थकों ने गाली-गलौज के साथ हमला कर दिया। मारपीट में तकनीशियन के दांत टूट गए और उन्हें गंभीर अवस्था में डीएमसीएच रेफर किया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: भाड़े पर गाड़ी लेकर ड्राइवर का अपहरण, घर में बंद कर पिटाई; पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने अस्पताल की संपत्ति भी तोड़ी। रजिस्टर फाड़ दिया गया और बरामदे में रखे बेड को पटक दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पीड़ित तकनीशियन ने बताया कि मशीन की वोल्टेज समस्या के कारण एक्स-रे सही से नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और मशीन के साथ भी तोड़फोड़ की। उन्होंने इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed