{"_id":"678930d8d4aef137c80242fc","slug":"bihar-news-both-workers-injured-due-to-boiler-explosion-in-samastipur-factory-died-in-dmch-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जख्मी दोनों मजदूरों की DMCH में मौत, शव परिजनों को सौंपे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जख्मी दोनों मजदूरों की DMCH में मौत, शव परिजनों को सौंपे गए
Thu, 16 Jan 2025 09:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:46 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जख्मी दोनों मजदूरों की डीएमसीएच में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन
मृतक मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर के पूसा रोड स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट में बुरी तरह जख्मी दो मजदूरों की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान देर रात हो गई। दरभंगा के बेंता थाना की पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को समस्तीपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री के बॉयलर के ब्लास्ट होने के बाद जख्मी दो मजदूरों को समस्तीपुर सदर अस्पताल से रेफर किए जाने पर उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मृतकों की पहचान दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के मथुरापुर, कबीरचक निवासी जगदीश साह के पुत्र ज्योति साह (40) जबकि दूसरा मृतक मजदूर वैशाली जिले के किशनपुरा गांव निवासी इंद्रदेव राय के पुत्र जतिन ललित कुमार (40) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बेंता थाना की पुलिस ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज में शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम हाउस परिसर में दोनों मृतकों के परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाओं की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक जतिन ललित कुमार की पत्नी ममता देवी रोते-रोते लगातार बेहोश हो रही थी। चेहरे पर पानी छिड़ककर लोग उन्हें होश में लौटा रहे थे। परिजनों ने बताया कि ललित आठ-नौ साल से फैक्ट्री में एल्यूमिनियम की कटाई व गलाई का काम कर रहे थे। हादसे ने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य को छीन लिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर मृतक ज्योति साह के परिजनों के बीच भी हाहाकार मचा था। पिता की मौत से गमगीन परिवार को संभालने में उनका नाबालिग पुत्र प्रिंस कुमार लगा था। कबीर चक स्थित उनके घर पर भी कोहराम मचा था। मृतक के रिश्तेदार संजय साह ने बताया कि उन्हें दो लड़के और एक लड़की है। ज्योति कई वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उनकी मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।