{"_id":"68b29eb953c434964303eeaf","slug":"bihar-news-bloody-game-of-crazy-husband-in-darbhanga-killed-third-wife-with-a-pole-for-dowry-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, दहेज के लिए तीसरी पत्नी को खंती से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, दहेज के लिए तीसरी पत्नी को खंती से मार डाला
Sat, 30 Aug 2025 12:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:18 PM IST
सार
दरभंगा के रानीपुर गांव में प्रमोद पासवान ने अपनी तीसरी पत्नी विभा देवी की हत्या कर दी। घटना 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन हुई, जब प्रमोद ने लोहे की खंती से उनके सिर पर हमला किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में एक सनकी पति ने अपनी तीसरी पत्नी विभा देवी की हत्या कर दी। मृतका प्रमोद पासवान की पत्नी थीं। घटना रक्षाबंधन के दिन, 26 अगस्त की बताई जा रही है। बताया गया है कि प्रमोद पासवान ने रात में सोई हुई अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की खंती से वार कर दिया। विभा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के बाद प्रमोद खंती लेकर मौके से फरार हो गया। घायल विभा को ससुराल वालों ने तुरंत डीएमसीएच में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को उन्हें पटना रेफर किया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विभा की मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों और पुलिस की कार्रवाई
विभा की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ प्रमोद के पिता शिव प्रसाद पासवान के घर पर जुट गई। ग्रामीणों ने सदर थाना के प्रभारी मोती कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
विज्ञापन
दहेज के लिए हत्या का आरोप
मृतका के पिता जीवछ पासवान ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रमोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रमोद ने दहेज को लेकर विभा पर मारपीट शुरू कर दी थी।
बताया गया है कि यह प्रमोद की तीसरी शादी थी। पहली पत्नी उसके सनकी व्यवहार से तंग आकर उसे छोड़ गई थी। 2019 में दूसरी शादी हुई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जेल से जमानत मिलने के बाद वह एक साल पूर्व विभा से शादी कर चुका था और उसी पर हमला किया। सदर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।