फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pm modi birthday sanjay saraogi shyama mai temple darbhanga bihar bjp

बिहार: पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्यामा माई मंदिर क्यों पहुंचे संजय सरावगी? विपक्ष पर भी साधा निशाना

Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने गुरुवार सुबह मिथिला के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

विज्ञापन
pm modi birthday sanjay saraogi shyama mai temple darbhanga bihar bjp
पत्रकारों से बात करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी गुरुवार सुबह मिथिला के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां श्यामा की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बिहार सहित देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें रक्तदान अभियान और शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शामिल है।

विज्ञापन

योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचने का दावा

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देशभर में समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री ने भारत की पहचान को विश्व पटल पर मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बिहार सहित देशभर में भाजपा युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान किया जा रहा है। वहीं, गुरुवार शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत लोग दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं देंगे। दरभंगा में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

विपक्ष पर सरावगी का निशाना

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के विपक्ष के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की जनता उनका जन्मदिन मना रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश का भी विरोध करने लगता है। सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें देश का महिमामंडन करना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था और जीडीपी की वृद्धि दर का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन का जिक्र कर भारत की ताकत बताई

संजय सरावगी ने दिल्ली में हाल में हुए ब्रिक्स सम्मेलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत को दर्शाता है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में हुआ था, जिसमें कई देशों के प्रमुख शामिल हुए थे।


उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई बड़े नेता भारत आए। उनके मुताबिक, यह वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को दिखाता है। ब्रिक्स के 2026 के नई दिल्ली घोषणापत्र में भी आर्थिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

बोले- प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने पर विपक्ष को क्यों आपत्ति?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश और विदेश में रहने वाले भारतीय उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे आयोजनों से विपक्षी दलों को आपत्ति क्यों है। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रमों के साथ मना रहे हैं। बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत अन्य कार्यक्रम भी तय किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed