{"_id":"68596a4a1a51430fd90104dc","slug":"bihar-news-bjp-mla-mishrilal-yadav-gets-bail-from-high-court-news-in-hindi-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत, निकलते ही बोले- 'फिर बनूंगा अलीनगर का विधायक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत, निकलते ही बोले- 'फिर बनूंगा अलीनगर का विधायक'
Mon, 23 Jun 2025 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:22 PM IST
सार
Bihar: मिश्रिलाल यादव ने मीडिया से बातचीत में न्यायालय के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो मुझे जमानत मिली है, अंतिम फैसला आना बाकी है। मुझे हाईकोर्ट से पूरी उम्मीद है कि फैसला मेरे पक्ष में आएगा और मैं एक बार फिर अलीनगर का विधायक बनूंगा।
विज्ञापन
भाजपा विधयक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने की खबर के बाद अलीनगर में समर्थकों ने होली के रंग में रंगकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी और विधायक के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन
विधायक मिश्रिलाल यादव ने मीडिया से बातचीत में न्यायालय के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो मुझे जमानत मिली है, अंतिम फैसला आना बाकी है। मुझे हाईकोर्ट से पूरी उम्मीद है कि फैसला मेरे पक्ष में आएगा और मैं एक बार फिर अलीनगर का विधायक बनूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि देश में धारा 323 और 506 जैसी धाराओं में आमतौर पर किसी को सजा से पहले जेल नहीं भेजा जाता, लेकिन मुझे जेल जाना पड़ा। यह सब राजनीतिक साजिश का नतीजा है। न्यायालय पर मेरा पूरा भरोसा है और मुझे खुशी है कि जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाये जाने पर जताया आभार
विधायक ने दावा किया कि उनके खिलाफ रची गई साजिश में कुछ माननीय और राजनीतिक विरोधी शामिल हैं। मेरे और मेरे बेटे धीरज यादव के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन जनता मेरे साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं और मेरा बेटा दोनों चुनाव लड़ेंगे। हमें न्यायपालिका और जन समर्थन पर पूरा भरोसा है। विधायक ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में अब केवल पांच महीने का समय बचा है और उन्हें विश्वास है कि न्यायालय का अंतिम निर्णय उनके पक्ष में आएगा, जिससे वे दोबारा अलीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।