फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: A miscreant escaped from the police station in Darbhanga with handcuffs

कमाल है भाई: दरभंगा में हथकड़ी सहित थाने से भागा बदमाश…फिर खदेड़कर ग्रामीणों ने पकड़ा, अब दोबारा जेल में बंद

Thu, 06 Jun 2024 12:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Jun 2024 12:37 PM IST
सार

Darbhanga: जिले के सिंहवाड़ा थाना की हाजत से लूट मामले का आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता के कारण उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: A miscreant escaped from the police station in Darbhanga with handcuffs
दरभंगा में हथकड़ी सहित थाने से भागा बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार को दो लुटेरों ने बाइक को ओवरटेक कर रोकते हुए उनकी बाइक सहित 6700 रुपये नगद और गले से सोने का हनुमानजी छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने खदेड़कर एक लुटेरे समी कुमार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी सोनू पासवान फरार हो गया। ग्रामीणों ने राहगीर से छीनी गई बाइक और रुपये के साथ लुटेरे को सिंहवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। 

विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरे को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद थाना परिसर से हथकड़ी रस्सी सहित लुटेरा भाग निकला। उसे बहुत दूर तक पीछा कर पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया। इस मामले में पीड़ित मुजफ्फरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के बयान पर सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने के नगवारा निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने मामा के घर अस्थुआ जा रहा थे। इस क्रम में अस्थुआ मिडिल स्कूल के सामने मुख्य पथ पर बदमाश समी कुमार अपने साथी सोनू पासवान के साथ बाइक से जाने के क्रम में धर्मेंद्र को ओवरटेक कर रोक लिया और इसी क्रम में घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed