फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar LS Election: Chirag Paswan's meeting in Samastipur, sought votes in name of Modi for Shambhavi Chaudhary

Bihar LS Election: समस्तीपुर में चिराग पासवान की सभा, शांभवी चौधरी के लिए मोदी के नाम पर वोट मांगे

Fri, 19 Apr 2024 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, समस्तीपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, समस्तीपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:21 PM IST
सार

चिराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही हैं जिनके कारण देश कि अर्थव्यवस्था मजूबत हुई। उनकी इच्छाशक्ति के कारण ही आर्थिक सुधार हुआ। 

विज्ञापन
Bihar LS Election: Chirag Paswan's meeting in Samastipur, sought votes in name of Modi for Shambhavi Chaudhary
समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। सभी दल जोर लगा रहे हैं। शुक्रवार को समस्तीपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने शांभवी चौधरी के लिए मोदी के नाम पर वोट मांगे। 
विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि एक बेटी कभी धोखा नहीं देती। एक बेटी कभी अपनों को मुसीबत में नहीं छोड़ती। शांभवी आपकी बेटी है। शांभवी आप लोगों के दिन में जगह बनाने का प्रयास कर रही है। इसे जिता कर सांसद पहुंचाइए। समस्तीपुर का विकास होगा। पढ़ी-लिखी शांभवी हर तरह से समस्तीपुर के विकास के लिए समर्पित रहेगी। 
विज्ञापन


चिराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही हैं जिनके कारण देश कि अर्थव्यवस्था मजूबत हुई। उनकी इच्छाशक्ति के कारण ही आर्थिक सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है तो राज्य और जिला की व्यवस्था सुधरती है। अर्थव्यवस्था में सुधार होता है तो प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी होती है। जिससे लोगों का विकास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को बिहार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शांभवी एनडीए की प्रत्याशी हैं। युवा और शिक्षित हैं। आपकी बेटी हैं। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि शांभवी को जिताकर आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करें। पूरा देश तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। सभा को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी संबोधित किया। इसके अलावा बिहार सरकार मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, राजसभा सांसद रामनाथ ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed