फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Jewellery worth Rs 7.5 lakh looted from a jeweller shop at gunpoint on Dhanteras evening

मधुबनी में बड़ी लूट: धनतेरस की शाम पिस्टल की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान से 7.5 लाख के जेवरात लूटे; 50 हजार पार

Sat, 18 Oct 2025 10:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 18 Oct 2025 10:25 PM IST
सार

Bihar Crime: डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लूट की घटना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई और एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Jewellery worth Rs 7.5 lakh looted from a jeweller shop at gunpoint on Dhanteras evening
इसी जगह हुआ कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अरेर थाना क्षेत्र के बरही चौक स्थित शिवा ज्वेलर्स में धनतेरस की शाम छह हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट की। अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर करीब 50 हजार नकद और 7.5 लाख के जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

कैसे हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, देर शाम दो बाइक पर सवार होकर छह अपराधी आए और सीधे दुकान में घुस गए। उन्होंने पिस्टल तानकर दुकानदार को बंधक बनाया और लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नाहर कलुआही की दिशा में भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार, अरेर थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पढे़ं: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लूट की घटना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई और एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और अपराधियों की पहचान में तेजी से काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed