{"_id":"668cd06c04d065bbb00fec27","slug":"bihar-flood-news-heavy-rain-in-madhepur-koshi-river-overflow-marriage-ceremony-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाढ़ में नाव पर सवार दूल्हा, नदी के उस पार दुल्हन; कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से शादी में आई अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाढ़ में नाव पर सवार दूल्हा, नदी के उस पार दुल्हन; कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से शादी में आई अड़चन
Tue, 09 Jul 2024 11:23 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:23 AM IST
सार
Bihar: बिहार में बारिश की वजह से बाढ़ आने लगी है। राज्य के कई गांवों में बाढ़ का पानी भर रहा है। इस बीच मधेपुर प्रखंड के एक गांव में आई बाढ़ भी शादी नहीं रोक सकी। यहां दूल्हा नाव पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने गया।
विज्ञापन
नाव से जाती बारात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के मुखिया नीतीश कुमार विकास की बातें करते नहीं थकते, लेकिन सूबे में अभी भी विकास कोसों दूर हैं। मधेपुर प्रखंड के भेजा गांव में 6 महीना बाढ़ और 6 महीने सुखार की स्थिति बनी रहती है। कोसी इलाके में बारिश के मौसम आने के साथ ही नाव ही एकमात्र सहारा रहता है। मानसून में कोसी नदी के उफनाने के बाद शादी करने के लाले पड़ जाते हैं। बारात जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बना है।
विज्ञापन
क्षेत्र के परबलपुर गांव निवासी मो. एहसान की बारात सोमवार को नाव से जानी पड़ी। नाव से बारात जाते देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे के पिता मो. कमालउद्दीन ने बताया कि शादी की तिथि एक महीने पहले निर्धारित कर ली गई थी।
विज्ञापन
कोसी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है, जिस कारण बारात जाने के लिए निजी नाव भाड़े पर ली गई। हम अपने बेटे की शादी सहरसा जिले के डरहार ओपी थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी मो. बसीर की बेटी के साथ कर रहे हैं। वहीं नाव से ही यह बारात जाएगी।
विज्ञापन