{"_id":"66d82a1a42ea4f033101afa6","slug":"bihar-fake-fertilizer-factory-exposed-in-samastipur-salt-was-filled-in-paras-zinc-packets-one-arrested-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, पारस जिंक के पैकेट में भरा जाता था नमक; एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, पारस जिंक के पैकेट में भरा जाता था नमक; एक गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2024 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:06 PM IST
सार
Samastipur News: वैनी थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अंशु सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जब्त सामानों की सूची बनाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पारस जिंक खाद का खाली रैपर और नमक की बोरियां हुईं बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले की वैनी थाना पुलिस ने मंगलवार रात थानाक्षेत्र के ठहरा पंचायत के वार्ड-10 मोहल्ले में छापामारी कर नकली खाद बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 30 बोरी नमक के अलावा 1,610 पैकेट पारस जिंक के खाली रैपर और 152 पारस जिंक के रैपर में भरा हुआ नमक बरामद किया गया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली।
विज्ञापन
वैनी के प्रभारी थाना अध्यक्ष अंशु सिंह ने बताया कि रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठहरा पंचायत के वार्ड-10 मोहल्ला में दामोदर सिंह के बेटे रंजीत कुमार सिंह के यहां नकली पारस जिंक खाद बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने गांव में रंजीत के घर छापामारी की। इस दौरान नकली खाद बनाने में प्रयुक्त सामान्य नमक के साथ तराजू बटखारा, पैकेट को सील करने वाली मशीन के साथ ही अलग-अलग बोरी में रखा नमक, जिंक पारस लिखे एक-एक किलो के पैकेट बरामद किए गए। मौके से पुलिस टीम ने कारोबारी रंजीत कुमार सिंह को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरेश पारस जिंक के पैकेट दूसरी जगह से मंगवाता था। पारस जिंक खाद देखने में नमक के समान ही लगती है। इसलिए वह सामान्य नमक को उक्त पैकेट में भरकर मशीन से सील कर देता था। इस तरह पैकेट ओरिजिनल जिंक पारस खाद की तरह दिखने लगता था। इसके बाद उक्त पैकेट को देहाती दुकानों पर कम दामों में दुकानदार को उपलब्ध करा देता था। दुकानदारों को बताता था कि यह बिना टैक्स पेड माल दूसरी जगह से मंगाया है, जिस कारण दुकानदार आसानी से उसे खरीद लेते थे।
विज्ञापन
वैनी थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अंशु सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जब्त सामानों की सूची बनाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।