Bihar Election: जदयू उम्मीदवार को बाइक पर बैठाकर प्रचार करना पड़ा महंगा, सरकारी शिक्षक निलंबित
Bihar Election: वीडियो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनकी पदस्थापन स्थल सिंघवाड़ा प्रखंड मुख्यालय निर्धारित की गई है।
विस्तार
जदयू उम्मीदवार के साथ चुनाव प्रचार में शामिल होने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक राजेश सहनी को निलंबित कर दिया गया है। उनका जदयू उम्मीदवार सह समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के साथ बाइक पर घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनकी पदस्थापन स्थल सिंघवाड़ा प्रखंड मुख्यालय निर्धारित की गई है।
पढ़ें: 'राजद में सांप्रदायिकता की बू आती है, हम एनडीए जोड़ने वाले लोग हैं', चिराग पासवान का हमला
जानकारी के अनुसार, निलंबित शिक्षक राजेश सहनी बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख रूबी राज के पति बताए जाते हैं। राजनीति में उनकी विशेष रुचि रही है, इसी कारण वह मंत्री मदन सहनी को अपनी बाइक पर बैठाकर चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे। प्रशासन ने मामले को आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है।