फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Deputy CM Samrat reached shraddha ceremony of VIP chief Mukesh Sahni's father, Tejashwi Yadav News

Bihar News: VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता के श्राद्ध कर्म में पहुंचे डिप्टी CM सम्राट, शाम को आएंगे तेजस्वी

Fri, 26 Jul 2024 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

Jitan Sahni Shraddha Ceremony: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को वीआईपी नेता मुकेश सहनी के पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शाम को कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Bihar: Deputy CM Samrat reached shraddha ceremony of VIP chief Mukesh Sahni's father, Tejashwi Yadav News
हेलिकॉप्टर से बिरौल पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा के बिरौल पहुंच गए। सम्राट चौधरी पटना से हेलिकॉप्टर द्वारा सीधे बिरौल पहुंचे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनके हेलिकॉप्टर के उतरने के लिए हेलिपैड की व्यवस्था खोड़ागाछी मैदान में कई गई थी। वहां से वह चार चक्का वाहन से अफजला गांव स्थित सहनी के घर पहुंचे। जहां मुकेश सहनी से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी और उनके पिता की तस्वीर पर पुष्पांजलि की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और जीवेश मिश्रा मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने मुकेश सहनी से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




‘दुःख के समय परिवार के हैं साथ’ 
मुकेश साहनी के घर से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुःख के समय हम परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या 15 जुलाई की देर रात तेज धार हथियार से कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि पैसे के लेनदेन की वजह से जीतन सहनी की निर्मम हत्या हुई है। वहीं, इस कांड में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Bihar: Deputy CM Samrat reached shraddha ceremony of VIP chief Mukesh Sahni's father, Tejashwi Yadav News
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वहीं, विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव भी आज शाम को मुकेश सहनी के घर पहुंचने वाले हैं। गौरतलब है कि VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की उनके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसके बाद दरभंगा पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed