फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime Pickup owner shot dead in Madhubani

Bihar Crime: बदमाश घर पर आए और बोले भाड़े पर पिकअप लेना है...मालिक के आते ही गोली मारकर हत्या, जांच जारी

Thu, 04 Jul 2024 02:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

बिहार में मधुबनी जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल, मामले को लेकर सहारघाट थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Pickup owner shot dead in Madhubani
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में पिकअप मालिक को अज्ञात अपराधियों ने घर से बाहर बुलाया और सीने व गले में गोली मारकर हत्या कर दी। घर से बाहर निकलते ही गेट पर पिकअप मालिक की मौत हो गई। घटना सहारघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव की है।

विज्ञापन


बता दें कि फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन घर से बाहर निकले। तब तक पिकअप मलिक लुढ़ककर नीचे गिर चुका था। मृतक की पहचान सहारघाट थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी चंदेश्वर शाह के 55 वर्षीय पुत्र मनोज शाह के रूप में हुई है। परिजन ने बताया, दो अपराधी आए और आवाज दिए कि मनोज बाहर आइए। पिकअप भाड़े पर लेना है, जैसे ही वह बाहर निकले ताबड़तोड़ दो फायरिंग करते हुए अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। मृतक मनोज शाह पिकअप भाड़े पर लगाने का काम करता था और आज भी अज्ञात अपराधी पिकअप भाड़े पर लेने के लिए आवाज लगाए थे। स्थानीय लोगों ने बताया, करीब छह महीने पहले किसी मामले में वह जेल से बाहर निकला ही था और परिवार के भरण-पोषण के लिए पिकअप गाड़ी लेकर भाड़े पर चलाता था। घटना क्यों हुई, यह नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, सहारघाट थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने वहां से खाली खोखा भी बरामद किया है।


सहारघाट थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया, दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिली है। पुलिस पहुंची है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। एफएसएल  की टीम की बुलाई जा रही है। पुलिस ने खाली खोखा बरामद कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed