Bihar Crime: समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश; लोगों में रोष
समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में दुकानदार को बंधक बनाकर 15 किलो चांदी और 300 ग्राम सोना लूट लिया। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र के श्री गाहर गांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दुकानदार को बंधक बना लिया और दुकान से करीब 15 किलो चांदी तथा लगभग 300 ग्राम सोना लूट लिया। लूटे गए जेवरात की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पढ़ें: मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब नई छलांग की तैयारी, बिहार ने गेट्स फाउंडेशन संग MOC किया रिन्यू
घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस और सदर डीएसपी-2 मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। लोग बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि क्षेत्र में अचानक आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
क्या बोला दुकानदार?
दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। इसी दौरान एक अन्य ग्राहक भी आया, लेकिन उसके जाने के बाद तीनों युवकों ने पिस्तौल तान दी और दुकान में रखा सारा सामान बोरे में भरने को कहा। हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बदमाश लगभग 300 ग्राम सोना और 20 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दुकान से निकलते समय बाइक पर बैठे दो युवकों ने फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और टायर जलाकर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
क्या बोले सदर डीएसपी?
सदर-2 के एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने ग्राहक बनकर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है और टेक्निकल टीम को भी जांच में लगाया गया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।