फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Acid thrown on wife and two sons in a mutual dispute, condition of one son critical

Bihar Crime: आपसी विवाद में पत्नी और दो बेटे पर फेंका तेजाब, एक बेटे की हालत गंभीर

Thu, 18 Sep 2025 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Sep 2025 07:01 PM IST
सार

Bihar Crime: एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि परिजन पुलिस के पास लिखित आवेदन लेकर आए और आपसी समझौते के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। पुलिस अब इस घटना में तेजाब घर में कैसे आया और किसने लाया, इसकी जांच कर रही है। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Crime: Acid thrown on wife and two sons in a mutual dispute, condition of one son critical
थाना झंझारपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झंझारपुर नगर परिषद वार्ड 14 में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जिसमें एक युवक ने अपने ही पत्नी और दो बेटों पर तेजाब फेंक दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों को अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी, जिसके आधा गर्दन, छाती और दाहिने पेट का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायल रेखा देवी (पत्नी) और 12 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार को अनुमंडल अस्पताल में ही उपचार दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: गर्दनीबाग में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 10 मुख्य और 5 अभ्यास पिचें; जानें खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड पार्षद रोशन कुमार झा ने बताया कि लालू मुखिया के दो पत्नियां हैं और घटना के समय आपसी विवाद हो रहा था। विवाद के बीच लालू मुखिया ने गुस्से में अपने पुत्र और पत्नी पर घर में रखे तेजाब से हमला कर दिया।

एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि परिजन पुलिस के पास लिखित आवेदन लेकर आए और आपसी समझौते के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। पुलिस अब इस घटना में तेजाब घर में कैसे आया और किसने लाया, इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed