फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: A woman sleeping in courtyard of her house in Samastipur was murdered with an axe

Bihar Crime: घर के आंगन में सो रही मां का सिर कई जगह से कटा देख चीख पड़ी बेटी, गंड़ासे से वार कर की गई हत्या

Sun, 26 May 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 May 2024 08:22 PM IST
सार

Samastipur Crime: एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि महिला की हत्या किस कारण से की गई है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। महिला आंगन में अकेली थी। महिला का पति परदेस में रहता है, जिसे सूचना दे दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Crime: A woman sleeping in courtyard of her house in Samastipur was murdered with an axe
मृतका फुलों देवी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खूर्द गांव में शनिवार रात बदमाशों ने घर के आंगन में सो रही एक महिला की गंड़ासे से काटकर हत्या कर दी। दादी के पास सो रही पोती ने सुबह खून से लथपथ मां को देखा तो शोर मचाया। मृतका की पहचान गांव के बैद्यनाथ पासवान की पत्नी फुलों देवी (40) के तौर पर हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही एएसपी संजय पांडेय मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर गांव के मुखिया पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि मृतका का पति बैद्यनाथ दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्ग सास के साथ गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि रात को दोनों बच्चे अपनी दादी के पास घर में सो रहे थे। गर्मी के कारण फुलों देवी घर के आंगन में सो रही थी। सुबह उसकी छोटी बेटी सोकर उठने के बाद आंगन में पहुंची तो देखा कि उसकी मां जिस खटिया पर सो रही थी, उसका बिछावन खून से सना हुआ है। उसकी मां का सिर कई जगहों पर काट दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में ही हत्या में प्रयुक्त गंड़ासा भी बरामद किया है। महिला की हत्या किस कारण से हुई है, यह अभी परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

 

Bihar Crime: A woman sleeping in courtyard of her house in Samastipur was murdered with an axe
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति परदेस में मजदूरी करता है। महिला की हत्या किस कारण से हुई है, यह कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। किसी से दुश्मनी की भी बात सामने नहीं आई है।

इधर, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि महिला की हत्या किस कारण से की गई है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। महिला आंगन में अकेली थी। महिला का पति परदेस में रहता है, जिसे सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed